Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीसुल्तानपुर

सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

सुल्तानपुर।  जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के देहली बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सुबह राहगीरों की नजर शव पर पड़ते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल की गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के साथ-साथ उसकी मौत के कारणों की भी गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने की इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!