
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और पल्सर बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा फतेहगंज बाजार से करीब 500 मीटर पहले पीपल के पेड़ के पास हुआ। ट्रक और पल्सर बाइक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के मछलीशहर क्षेत्र का निवासी होने की बात सामने आई है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान की प्रक्रिया जारी थी।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक के फरार होने से पुलिस उसकी तलाश और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।




