
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026’ का सीएम नें भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रगतिशील बागवानों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान निर्यात हेतु तैयार आमों से लदे वाहनों को सीएम नें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा महोत्सव की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।

सीएम नें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि उत्तर प्रदेश आम महोत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि किसानों, बागवानों और कृषि उद्यमियों के लिए अपनी गुणवत्ता, नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीकों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है। यह आयोजन प्रदेश के आम उत्पादकों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बागवानों ने अलग-अलग किस्मों के आमों का प्रदर्शन किया। साथ ही कृषि विशेषज्ञों ने आधुनिक बागवानी, उत्पादन बढ़ाने और निर्यात की संभावनाओं पर जानकारी साझा की इस अवसर पर आयोजन समिति, सम्मानित बागवानों एवं देश-प्रदेश से आए सभी प्रतिभागी किसानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।




