
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामने आया कि जनपद ने योजना के क्रियान्वयन में शानदार प्रदर्शन करते हुए जून 2026 तक 5,044 सोलर इंस्टॉलेशन पूरे कर लिए हैं जिलाधिकारी ने बताया कि जून 2026 के लिए निर्धारित 600 इंस्टॉलेशन के लक्ष्य के मुकाबले 780 सोलर इंस्टॉलेशन पूरे किए गए, जो 130 प्रतिशत उपलब्धि है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते जौनपुर को सीएम डैशबोर्ड पर ‘ए’ श्रेणी प्राप्त हुई है।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बैंक एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलर इंस्टॉलेशन से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों की 9 जुलाई 2026 तक स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही विद्युत विभाग के खंड-2 एवं खंड-4 के अधिकारियों को नेट मीटर कॉन्फिगरेशन और लंबित निरीक्षण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए बैठक में डिफॉल्टर सोलर वेंडरों के विरुद्ध आरसी जारी करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से अपील की कि वे प्राथमिकता के आधार पर अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि निरीक्षण पूरा होने के बाद अनुदान की राशि जल्द से जल्द उनके बैंक खातों में भेजी जा सके बैठक में परियोजना निदेशक (डीआरडीए), यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी, विद्युत विभाग, बैंक अधिकारियों तथा पंजीकृत सोलर वेंडरों ने भाग लिया।



