Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जलालपुरजौनपुरयूपी

ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

शौच के लिए रेलवे लाइन किनारे गया था युवक, गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के इजरी गांव के समीप मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेसुध हो गईं। घटना के बाद रासीपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।
रासीपुर गांव निवासी अनुज कुमार यादव (22) पुत्र स्वर्गीय शंकर यादव नौकरी की तैयारी कर रहा था। मंगलवार सुबह वह किसी काम से जलालपुर बाजार जा रहा था। इसी दौरान बाकराबाद और इजरी गांव के बीच वह शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे चला गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अनुज के बड़े भाई अभिमय यादव बाराबंकी में यूपी पुलिस में जवान के रूप में तैनात हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की मौत से मां इंद्रावती का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेटे की मौत से बेसुध पड़ी हैं। घटना के बाद से रासीपुर गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!