Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरडोभीयूपी

श्री गिरिजा शरण इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

श्री गिरिजा शरण इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

डोभी (जौनपुर)।  श्री गिरिजा शरण इंटर कॉलेज, मुरखा डोभी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। छात्राओं एवं विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, निबंध सहित विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक प्रेमनाथ सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!