Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

स्वदेशी की ओर बढ़ते कदम, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार : जिलाधिकारी

स्वदेशी की ओर बढ़ते कदम, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार : जिलाधिकारी

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। स्वदेशी जागरण मंच, काशी प्रांत के तत्वावधान में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत संचालित ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान के माध्यम से जिले में स्वदेशी विचार, आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खेड़िया तथा टीडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह से मुलाकात कर अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक अवधारणा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। स्थानीय उत्पादों के उत्पादन, उपयोग और प्रोत्साहन से ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प मजबूत होगा। उन्होंने युवाओं को स्वदेशी विचारधारा से जोड़ने को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि युवा वर्ग देश की आर्थिक और सामाजिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खेड़िया ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों और युवाओं के बीच ऐसे जागरूकता अभियान नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देते हैं। स्थानीय संसाधनों की शक्ति को समझकर युवा आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को आगे बढ़ा सकते हैं टीडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने कहा कि भारत जैसे युवा राष्ट्र में रोजगार का स्थायी समाधान उद्यमिता, कौशल विकास और स्वरोजगार के विस्तार में निहित है। स्वदेशी अभियान युवाओं को रोजगार तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

अभियान के दौरान हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. राजेदेव दुबे, प्रो. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी समेत कई प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान से जुड़कर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह-समन्वयक डॉ. विवेक मिश्र, प्रांत सह शोध कार्य प्रमुख डॉ. मनोज पांडेय तथा प्रांत सह युवा प्रमुख उद्देश्य सिंह ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का राष्ट्रीय संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!