Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चला सघन ऑपरेशनविशेष अभियान में 5 महिलाएं हिरासत में,

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चला सघन ऑपरेशनविशेष अभियान में 5 महिलाएं हिरासत में,

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। यात्रियों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को थाना सिगरा पुलिस ने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा और आसपास के क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा के निर्देशन में तथा रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सघन चेकिंग की। इस दौरान यात्रियों को परेशान करने और संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने के आरोप में पांच महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने सभी महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है यात्रियों की शिकायत पर पुलिस ने दिखाई सक्रियता अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निगरानी बढ़ाई। यात्रियों से मिली शिकायतों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!