Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

देर रात सड़कों का जायजा लेने निकले डीएम, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

देर रात सड़कों का जायजा लेने निकले डीएम, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने सोमवार देर रात करीब 10 बजे शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सड़क और नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सद्भावना पुल से निरीक्षण की शुरुआत की डीएम ने शाही किला, अटाला मस्जिद, जिला अस्पताल, जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, शकरमंडी, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, कोतवाली क्षेत्र, सिपाह, कलेक्ट्रेट, लाइन बाजार और डाक बंगला लाइन बाजार समेत कई प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर बने गड्ढों, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी की स्थिति देखी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़कों की खराब स्थिति में तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और जल निगम के अधिशासी अभियंता, जौनपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, पीडब्ल्यूडी व नगर पालिका के अवर अभियंता समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!