Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

गो आश्रय स्थलों में व्यवस्थाएं परखीं, बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

गो आश्रय स्थलों में व्यवस्थाएं परखीं, बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर।  डोभी। खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने क्षेत्र के अस्थाई गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उमरी और कछवन स्थित गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर गोवंश के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली उमरी गो आश्रय स्थल पर सचिव सुनीत कुमार, ग्राम प्रधान अमित पाल एवं पशु प्रसार अधिकारी अजय कुमार वर्मा मौजूद रहे। वहीं कछवन स्थित गो आश्रय स्थल पर सचिव पंकज गौतम एवं पशु प्रसार अधिकारी राजीव सिंह उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने गोवंश के लिए चारा-पानी, साफ-सफाई, जल निकासी समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को गोवंश की समुचित देखभाल करने और आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए बीडीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र के सभी गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी गो आश्रय स्थल पर जलजमाव की स्थिति नहीं मिली। गोवंश के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था भी पाई गई। उन्होंने कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!