
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। दांडी घाट पर गुरुवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। युवक की चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी। मौके पर तैनात बचावकर्मियों ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है बचाए गए युवक की पहचान रिशुराज (20), पुत्र सतीश कुमार पटेल, निवासी नालंदा (बिहार) के रूप में हुई है। बताया गया कि स्नान करते समय संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चला गया था। समय रहते एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली।
एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि टीम नियमित पिकेट और पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थी। सूचना मिलते ही जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला उन्होंने लोगों से अपील की कि गंगा व अन्य जलाशयों में स्नान करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें। खासकर मानसून के दौरान नदी के तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।




