Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

विश्व हिंदू रक्षा परिषद में धीरज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बने उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय केराकत पहुंचे, पैतृक आवास पर हुआ भव्य स्वागत, संगठन के विस्तार और भविष्य की रणनीति पर रखी बात

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर। केराकत तहसील के भीतरी गांव में मंगलवार को उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय धीरज सिंह के पैतृक आवास पहुंचे। यहां संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया इस अवसर पर नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश संगठन मंत्री धीरज सिंह ने गोपाल राय का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने पूर्वांचल के चर्चित युवा चेहरे धीरज सिंह को संगठन का उत्तर प्रदेश प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद पहली बार केराकत पहुंचे गोपाल राय ने संगठन के विस्तार, सामाजिक समरसता, हिंदुत्व से जुड़े विषयों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेशभर में अपने जनाधार को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने की दिशा में कार्य करेगा। उन्होंने धीरज सिंह की संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने की बात कही धीरज सिंह की नियुक्ति के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि उत्तर प्रदेश में विश्व हिंदू रक्षा परिषद आने वाले समय में किन मुद्दों को प्राथमिकता देगा और संगठन की नई कार्ययोजना प्रदेश की सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को किस दिशा में ले जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!