
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। मड़ियाहूं रंगदारी मांगने के मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर को संरक्षण देने के आरोप में मड़ियाहूं पुलिस ने उसके मामा अभिमन्यु गौतम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर संदीप गौतम उर्फ सावन के खिलाफ 16 सितंबर को मुकदमा दर्ज हुआ था। उसकी तलाश के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने 27 सितंबर को लखरांव स्थित घर से अभिमन्यु गौतम को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 254 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस वांछित हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुटी है।




