
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आगामी 21 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को उत्सव मोटल के बैंक्वेट हॉल में समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई सेवा भारती के बैनर तले होने वाली इस श्रीराम कथा से पूर्व 20 अक्टूबर को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में कलश यात्रा के रूट मैप, यात्रा को सुगम बनाने के लिए कलश वितरण, एकरूपता के लिए एक ही रंग और डिजाइन की साड़ियों के वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में झांकियों एवं शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श कर तैयारियों की रूपरेखा तय की गई श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी और इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयास से दिव्य एवं भव्य श्रीराम कथा का आयोजन करने के लिए समिति संकल्पित है। यह कथा जनपदवासियों को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के साथ ही उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति कराएगी।
बैठक की अध्यक्षता मुरली पाल, प्रांत कार्यवाह काशी प्रांत ने की। इस अवसर पर प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, डॉ. तेज सिंह, विभाग प्रमुख सेवा भारती प्रेमचंद शुक्ल, सह जिला संघचालक, अनिल गुप्ता जिलाध्यक्ष सेवा भारती, ब्रह्मेश शुक्ल यमदग्निपुरम, विद्वत समिति के सदस्य, डॉ. उदयराज सिंह, पप्पू माली राष्ट्रीय सचिव अपना दल (एस), निखिलेश सिंह पूर्व अध्यक्ष दुर्गा पूजा महासमिति, अरविंद सिंह माउंट लिट्रा, डॉ. अरुण सिंह, शशांक सिंह ‘रानू’, डॉ. मधुकर तिवारी, बबलू दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, ऋचा सिंह, मीना यादव, सोनी जायसवाल, नारायण चौरसिया, प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, किरण सिंह, रजनी साहू, विनोद जायसवाल, अजय यादव, मिलन गुप्ता, प्रांजल पटेल, नेहा सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, पूनम पटेल, सुचिता सिंह सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




