
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जफराबाद थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का एक जनरेटर, एक इनवर्टर और दो बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणंजय सिंह उर्फ राजू सिंह, निवासी जमैथा गांव, थाना जफराबाद के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुख्तार राम की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 14 अक्टूबर 2026 को कस्बा जफराबाद स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर बाबूपुर कब्रिस्तान से मुकदमे में चोरी गया जनरेटर, इनवर्टर और दो बैटरियां बरामद की गईं। इस मामले में थाना जफराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 256/2026 दर्ज है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा जा रहा है।




