Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

अधिवक्ता राजेश पांडेय के निधन पर बार संघ ने बढ़ाया मदद का हाथ, पत्नी को दी ₹1.5 लाख की सहायता

अधिवक्ता राजेश पांडेय के निधन पर बार संघ ने बढ़ाया मदद का हाथ, पत्नी को दी ₹1.5 लाख की सहायता

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर। तहसील बार संघ केराकत ने अपने वरिष्ठ साथी अधिवक्ता स्वर्गीय राजेश पांडेय के निधन के बाद उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सोमवार को बार संघ के पदाधिकारी उनके आवास पहुंचे और उनकी पत्नी को डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी। इससे पूर्व तहसील बार संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता राजेश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में उनके योगदान को याद करते हुए अधिवक्ता कल्याण निधि से आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार बार संघ के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय अधिवक्ता के घर पहुंचकर उनकी पत्नी को सहायता राशि प्रदान की और परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बार संघ के महामंत्री हरेंद्र कुमार यादव, महेंद्र शंकर पांडेय, दिनेश शुक्ला, श्याम बिहारी मौर्य सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!