जौनपुरयूपी

जफराबाद में सपा का जोरदार विरोध मार्च, गूंजे ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे

जफराबाद में सपा का जोरदार विरोध मार्च, गूंजे ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर/जफराबाद। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में गुरुवार को जफराबाद कस्बे में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” और “वोट चोर-गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपना आक्रोश जताया समाजवादी पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ विरोध मार्च कस्बे के पूर्वी चौराहे से होते हुए हरगोविंद इंटर कॉलेज तक पहुंचा। मार्च का नेतृत्व सपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय राजभर ने किया।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस्तीफे की मांग उठाई। हरगोविंद इंटर कॉलेज के पास कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. सरफराज खान ने कहा कि पार्टी आलाकमान के निर्देश पर कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से संघर्ष करेगी संबोधन के बाद विरोध मार्च समाप्त हुआ। प्रदर्शन में अखिलेश यादव, बड़े लाल यादव, अनिल दूबे, घनश्याम यादव, जमाल हाशमी, बच्चू लाल यादव, कयूम अंसारी, अजय प्रजापति, जीशान शाह समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!