जौनपुरयूपी

खूंटा उखड़ने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट का आरोप 

पुलिस ने प्राथमिकी की दर्ज 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के रायपुर गांव में खूंटा उखड़ने को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है गांव निवासी वर्षा यादव एडवोकेट, पुत्री सियाराम यादव, ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 19 अक्टूबर को वह कचहरी से घर लौटी थीं। उसी दिन शाम करीब साढ़े छह बजे खूंटा उखड़ने की बात को लेकर उनके पट्टीदार विवेक यादव घर में घुस आए। आरोप है कि विवेक ने उनके पिता सियाराम यादव का गला दबाकर मारपीट की वर्षा यादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिससे स्थिति संभली। आरोप के मुताबिक, घटना के बाद विवेक यादव ने वर्षा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दीपीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मंगलवार को विवेक यादव, लालती यादव और सुनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

नोट: मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!