
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चन्दवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम अमिलिया निवासी एक युवक ने गांव के ही दो लोगों पर बाइक में टक्कर मारकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमिलिया गांव निवासी रोशन यादव पुत्र संजय यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 जून 2026 को शाम करीब 4 बजे वह कंजहित बाजार से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि जब वह मुर्खा बस्ती के पास पहुंचा, तभी गांव के ही मनजीत सिंह पुत्र स्व. सुरेश सिंह तथा गुड्डू सिंह स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचे और उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से रोशन यादव सड़क पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे लात-घूसों से मारना-पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही है, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर चन्दवक पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है




