जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने ली युवक की जान
जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने ली युवक की जान

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया प्रसाद स्कूल के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान अनुराग यादव के रूप में हुई है, जो केराकत कोतवाली क्षेत्र के उदय चंद्रपुर गांव का रहने वाला था। अनुराग देर रात करीब 12 बजे बाइक से घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। राहगीरों ने घायल युवक को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही शीतला चौकिया चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
लेकिन अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सलमान अंसारी ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई



