Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

चलती सवारी गाड़ी से कूदने पर महिला की मौत, चालक फरार

चलती सवारी गाड़ी से कूदने पर महिला की मौत, चालक फरार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।  बड़ागांव थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हरहुआ-पांचोशिवाला पंचक्रोशी मार्ग पर चलती सवारी गाड़ी से अचानक कूदने के कारण महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक सवारी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मैजिक सवारी वाहन हरहुआ चौराहे से यात्रियों को लेकर पांचोशिवाला की ओर जा रहा था। पंचक्रोशी मार्ग पर पांचोशिवाला के पास पहुंचते ही वाहन में सवार एक महिला ने अचानक चलती गाड़ी से नीचे छलांग लगा दी। सड़क पर गिरते ही महिला के सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही महिला की मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बड़ागांव थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं फरार वाहन चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!