जौनपुरयूपी

मशरूम उत्पादन से महिलाओं की बढ़ रही आय, सीडीओ ने दिए विस्तार के निर्देश

बक्शा के नरी गांव में स्वयं सहायता समूह का निरीक्षण, ब्रांडिंग-पैकेजिंग और बाजार उपलब्ध कराने पर जोर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिले के बक्शा विकास खंड के नरी गांव में मशरूम उत्पादन महिलाओं की आत्मनिर्भरता का जरिया बन रहा है। जन कल्याण आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मशरूम उत्पादन से न सिर्फ अपनी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि अन्य समूहों की महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ रही हैं। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने समूह के कार्यों का निरीक्षण कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया और उत्पादन को व्यावसायिक स्तर पर विस्तार देने के निर्देश दिए समूह की अध्यक्ष साधना खरवार ने बताया कि मशरूम उत्पादन से प्रत्येक सीजन में करीब तीन से साढ़े तीन लाख रुपये की आय हो रही है। समूह से जुड़ी 10 अन्य महिलाओं को भी इस कार्य में लगाया गया है। इसके अलावा 15 अन्य समूहों की 150 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर मशरूम उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

सीडीओ ने कहा कि मशरूम उत्पादन ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने समूह के सदस्यों को उत्पादन बढ़ाने के साथ बेहतर ब्रांडिंग और आकर्षक पैकेजिंग पर ध्यान देने को कहा, ताकि उत्पाद को बाजार में पहचान और उचित मूल्य मिल सके उन्होंने जनपद स्तर पर उत्पाद की बिक्री के लिए व्यावसायिक स्थान उपलब्ध कराने, अतिरिक्त शेड का निर्माण कराने तथा महिलाओं की क्षमता वृद्धि के निर्देश दिए। साथ ही अन्य विभागों के समन्वय और सीएसआर फंड के माध्यम से समूह को सहयोग दिलाने पर भी जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!