Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

जौनपुर: लखौवा बाजार में डॉक्टर पर गोली, पैर में लगी गोली, बदमाश फरार

जौनपुर: लखौवा बाजार में डॉक्टर पर गोली, पैर में लगी गोली, बदमाश फरार

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र स्थित लखौवा बाजार में शनिवार दोपहर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक निजी चिकित्सक डॉ. बीके पर गोली चला दी। गोली डॉक्टर के दाहिने पैर में लगी। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत डॉक्टर को जिला अस्पताल पहुंचाए, जहां से बेहतर इलाज के लिए दोबारा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार करीब तीन बजे मुंह ढके तीन युवक बाइक से डॉक्टर के क्लिनिक पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हाईवे की ओर भाग निकले।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी देवेश कुमार सिंह, एसओजी टीम और बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित व परिजनों से पूछताछ की।

घायल की पत्नी दीपिका ने बताया कि कुछ दिन पहले रंगदारी को लेकर फोन पर धमकी मिली थी। वहीं स्थानीय लोग इसे पैसों के लेन-देन से भी जोड़कर देख रहे हैं।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!