
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत “जौनपुर। थाना केराकत पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 85/80 बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से संबंधित आरोपियों को 16 फरवरी 2026 को थानागद्दी तिराहे से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित पुत्र राजपति निषाद, राजपति पुत्र कान्ता, राहुल पुत्र राजपति निषाद तथा दीपा पत्नी राजपति निवासीगण ग्राम उदयचन्दपुर, थाना केराकत, जनपद जौनपुर शामिल हैं।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।




