Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

आजमगढ़ में नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ में नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 आजमगढ़।  जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को थाना बिलरियागंज में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि शाकिब नामक युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ भगा ले गया था। बाद में पारिवारिक परिस्थितियों के बीच किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में मु0अ0सं0 42/26 के तहत धारा 108 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

सोमवार 23 फरवरी को उपनिरीक्षक रतन सिंह पटेल मय हमराह क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर श्रीनगर सियरहा अंडरपास के पास से आरोपी शाकिब पुत्र मोहम्मद आसिफ निवासी पाती खुर्द, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 20 वर्ष) को प्रातः करीब 09:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रतन सिंह पटेल, कांस्टेबल अतुल सिंह यादव एवं कांस्टेबल राकेश वर्मा शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!