Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

जमीनी विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गांव में तनाव

जमीनी विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गांव में तनाव

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चन्दवक (जौनपुर)।

जौनपुर जनपद के चन्दवक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीनी विवाद व लेन देन में दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है, जबकि गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिदान मिश्रा पुत्र श्री रामचरन मिश्रा, निवासी ग्राम गोबरा थाना चन्दवक का अपने ही पड़ोसी से जमीन को व लेन -देन को लेकर  विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर गांव के विष्णु मिश्रा पुत्र स्व. सन्तोष मिश्रा द्वारा 12 मार्च को फोन पर सचिदान मिश्रा को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

बताया जा रहा है कि 15 मार्च रविवार की रात करीब 9 बजे सचिदान मिश्रा गांव के समीप ताड़क मिश्रा के ट्यूबेल मशीन पर था कि  इसी दौरान दबंगों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।चीख पुकार सुनकर जब घर वाले मौके पर पहुचे परिजनों नें घटना की पुलिस को दी

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चंदवक पुलिस ने घायल सचिदान मिश्रा को तत्काल सीएचसी बीरिबारी भेजा, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सचिदान मिश्रा ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यदि सूत्रो की माने तो अवैध सम्बंध को लेकर  सचिदान मिश्रा हुई है

मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!