
न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुर। जौनपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुजानगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों एवं वारण्टियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थाना सुजानगंज पुलिस टीम सक्रिय रही।
थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0न0 186/2023 से संबंधित वारण्टी अभियुक्त आशीष कुमार बिन्द (31 वर्ष) पुत्र रामधनी, निवासी ग्राम मिश्रमऊ थाना सुजानगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया।पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय जौनपुर के समक्ष पेश किया गया।




