Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

नदी में डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नदी में डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के गढ़ासेनी गांव में एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक नहाने के लिए नदी में गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी की गहराई में समा गया। आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल युवक की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसे समय पर नहीं बचाया जा सका।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!