Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन चौकी में अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान

रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन चौकी में अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जनपद के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत चौकी सिधवन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आतिश कुमार सिंह के निर्देश पर संचालित किया गया।

अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं श्री परमानंद कुशवाहा ने किया। इस दौरान चौकी प्रभारी सिधवन श्री तारकेश्वर राय के साथ हेड कांस्टेबल बीएस यादव एवं कांस्टेबल आशीष कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!