Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

कुएं में मिला युवक का शव, पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

कुएं में मिला युवक का शव, पत्नी ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।  के राजातालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत गंभीरपुर महगांव में एक 26 वर्षीय युवक का शव घर के सामने स्थित पुराने कुएं से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक शुक्रवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद लापता हो गया था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

मृतक की पहचान आशीष पटेल (26) पुत्र तेज बली पटेल के रूप में हुई है। आशीष पेशे से टाइल्स मिस्त्री था और अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके कुछ देर बाद आशीष घर से लापता हो गया। तलाश के दौरान घर के सामने स्थित पुराने कुएं में उसके गिरने की आशंका जताई गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वहीं शनिवार को मृतक की पत्नी थाने पहुंची और अपने सास, ससुर, ननद तथा नंदोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। महिला का आरोप है कि घटना के समय उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था। उसने बताया कि ससुराल पक्ष लंबे समय से दहेज की मांग कर रहा था, जिसका उसके पति विरोध करते थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने मारपीट कर उसके पति को कुएं में फेंक दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!