Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

बिजली के शॉर्ट सर्किट से बीघेभर गेहूं की फसल राख, 

बिजली के शॉर्ट सर्किट से बीघेभर गेहूं की फसल राख, 

खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

 चंदवक / जौनपुर। 

चंदवक क्षेत्र के खुज्झी गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह बिजली के तार में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब बीघे भर गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

गांव निवासी जंग बहादुर यादव (पुत्र राजाराम यादव) ने बताया कि लगभग दो बीघे गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई।वप्रमिला सिंह (पत्नी स्व. काशीनाथ सिंह) के अनुसार, उन्हें करीब 5 बिस्सा फसल का नुकसान हुआ है।

घटना के समय गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गांव के नरेंद्र यादव के अथक प्रयासों से आग को फैलने से रोका जा सका, जिससे अन्य खेत सुरक्षित बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही:

बिजली विभाग व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचे नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!