Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरडोभीयूपी

डोभी में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत रैली व संगोष्ठी का आयोजन

हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने और नामांकन बढ़ाने पर जोर, अभिभावकों को किया जागरूक

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

डोभी/जौनपुर। डोभी विकास खंड में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत संगोष्ठी एवं जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना, नामांकन बढ़ाना और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ बीआरसी डोभी मुख्यालय से हुआ, जहां खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं बीआरसी स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति रही।

रैली में प्रतिभागियों ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें — हर बच्चा स्कूल जाए” जैसे नारों के साथ लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौराहा पहुँची, जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संगोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, नामांकन वृद्धि, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान एवं पुनः नामांकन तथा नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह ने कहा कि “शिक्षा ही समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।”

कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा, जिससे रैली का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में, सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और ‘स्कूल चलो अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!