Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

सरकारी जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, भू-माफिया के कब्जे से मुक्त हुई ग्राम समाज की भूमि

तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से गांव में खुशी, अवैध कब्जों पर उठे सवाल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत /जौनपुर।  केराकत तहसील क्षेत्र अंतर्गत मुर्की गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी मोहम्मद सदीक द्वारा कथित रूप से बड़ी मात्रा में ग्राम समाज और सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण किया गया था।

तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार, मोहम्मद सदीक पर आरोप है कि वह दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और आए दिन गरीबों का शोषण करता रहा है। साथ ही, सरकारी जमीन और संसाधनों पर कब्जा करने के आरोप भी उस पर लगते रहे हैं।

हालांकि, इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी जमीन पर कब्जा कैसे हो गया। क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर किसी की मिलीभगत से यह सब होता रहा?

इस प्रकरण ने उस समय और तूल पकड़ा जब केराकत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इस मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी रखा।

पूर्व विधायक ने कहा कि यह तो केवल एक शुरुआत है। प्रदेश सरकार अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और ऐसे भू-माफियाओं के कब्जे से सरकारी जमीन को मुक्त कराकर जनता को वापस सौंपने के लिए संकल्पित है।

फिलहाल, प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां एक ओर लोगों में संतोष है, वहीं दूसरी ओर यह मामला सरकारी व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!