Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

करकट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

एक भैंस झुलसी, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।   सिरकोनी ब्लॉक के ग्राम व पोस्ट पारियावां में रविवार दोपहर अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। करकट (फूस/छप्पर) में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखा गृहस्थी का सामान उसकी चपेट में आ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरिजाशंकर पाल एवं उनके भतीजे जय प्रकाश पाल (प्रमोद) के अलग-अलग करकट में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से करीब 5 कुंतल गेहूं, लगभग 100 फीट करकट और 50 कुंतल भूसा जलकर नष्ट हो गया।

इस दौरान एक भैंस भी झुलस गई, जिससे पशुपालक को अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!