
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत/जौनपुर। थाना क्षेत्र के नरहन (लोहिराना) गांव में बकरी चराने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पीड़िता मंजू देवी पत्नी अमरनाथ यादव ने आरोप लगाया है कि विक्की यादव और विकास यादव पुत्र विनोद यादव ने गाली-गलौज के बाद उसके परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी पीड़िता के मुताबिक, 1 अगस्त की रात करीब 9 बजे उसकी बेटी अन्सीका कुमारी खेत की मेड़ पर बकरी चरा रही थी। इसी दौरान बकरी को लेकर विपक्षी पक्ष की ओर से गाली-गलौज की गई। जब मंजू देवी मामले की जानकारी लेने पहुंचीं तो विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि इसके बाद मंजू देवी, उनकी बेटी अन्सीका और पति अमरनाथ यादव के साथ लाठी-डंडे और सरिया से मारपीट की गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में परिवार के सदस्यों के सिर में चोट लगने का आरोप लगाया गया है थाने पहुंची पीड़िता, बेहोश होने का दावा पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है




