Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
महराजगंजयूपी

महराजगंज में बड़ी कार्रवाई 327 किलो गांजा बरामद 

महराजगंज में बड़ी कार्रवाई 327 किलो गांजा बरामद 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

महराजगंज।  जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। काठमांडू (नेपाल) से आ रही गांजे की एक बड़ी खेप को बरामद करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग, एसएसबी (SSB) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बरगदवा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को पकड़ा। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 327.17 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि यह गांजा काठमांडू से हरियाणा नंबर की ट्रक में लोड कर भारत लाया जा रहा था। तस्करों की योजना इस खेप को इंडो-नेपाल बॉर्डर पार कर हाजीपुर तक पहुंचाने की थी, लेकिन इससे पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने इसे पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य तस्करों की तलाश जारी है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रशासन का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है, ताकि इस तरह की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!