Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

16 साल की नाबालिग रहस्यमय तरीके से लापता

16 साल की नाबालिग रहस्यमय तरीके से लापता

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

 चंदवक/जौनपुर।  चंदवक क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के अचानक लापता हो जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

परिजनों के अनुसार, लड़की 19 अप्रैल 2026 को बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। जब परिवार ने संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला।

परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां काफी तलाश की, लेकिन लड़की का कहीं कोई पता नहीं चला।

घटना के करीब चार दिन बाद लड़की ने अपने मोबाइल से घर पर फोन कर कहा—ज़ब मर्जी होगी आउंगी इसके बाद उसने फोन काट दिया।

परिजनों का कहना है कि अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लड़की के साथ कुछ फोटो और मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।

परिवार ने आशंका जताई है कि कुछ लोगों ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया है।

परिजनों ने चंदवक थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!