Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी मजदूर सभा द्वारा लाल बाजार में कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राष्ट्रीय सचिव डॉ. अजय यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विशाल कनौजिया ने किया।

मुख्य अतिथि अमित कुमार यादव ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि 8 घंटे कार्य का कानून श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लंबे संघर्षों का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार उद्योगपतियों के हित में 12 घंटे कार्य कराने संबंधी कानून लाकर मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही है, जिसका समाजवादी मजदूर सभा विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि मजदूर समाज और देश की आर्थिक रीढ़ हैं तथा उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रमिकों ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने तथा मजदूर विरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!