
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल है। किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग की है।
पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय बेटी 28 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 4 बजे घर से बाहर निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास के इलाकों और अन्य संभावित स्थानों पर किशोरी की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने गौराबादशाहपुर थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने 3 मई को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।
परिजनों ने प्रशासन से बेटी को जल्द सुरक्षित बरामद करने की अपील की है।




