पाली ग्राम पहुंचे जिलाधिकारी, ग्राम सचिवालय और अमृत वाटिका का किया निरीक्षण
पाली ग्राम पहुंचे जिलाधिकारी, ग्राम सचिवालय और अमृत वाटिका का किया निरीक्षण

न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुर जनपद में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण सुविधाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी ने पाली ग्राम स्थित ग्राम सचिवालय एवं अमृत वाटिका का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम सचिवालय में आमजन को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सचिवालय में सेल्फ एन्यूमरेशन और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संचालित पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यहां आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, केवाईसी समेत अन्य जनसेवा से जुड़े कार्य सुचारू रूप से किए जा रहे हैं।
इसके बाद जिलाधिकारी ने अमृत वाटिका का निरीक्षण किया और आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन की सभी योजनाओं की जानकारी गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
जिलाधिकारी के निरीक्षण से ग्रामीण व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन की सक्रियता साफ नजर आई।




