Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। मुरादपुर स्थित विद्युत पावर हाउस के पास फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रोज की तरह मजदूरी करने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया हादसे में पट्टी दयाल गांव निवासी चंचल उर्फ अट्टू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथी विनोद उर्फ नारद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हादसे से नाराज ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को फोरलेन सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया ग्रामीण आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और स्थिति सामान्य करने में जुटे रहे फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। पूरा मामला बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव का बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!