
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। मुंशी घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूब रहे 16 वर्षीय किशोर को जल पुलिस और स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बचा लिया। किशोर महाराष्ट्र के कल्याण से अपने साथियों के साथ वाराणसी घूमने आया था। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वह बैरिकेडिंग के बाहर जाकर स्नान कर रहा था। जल पुलिस द्वारा मना करने के बावजूद वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अशोक कुमार एवं स्थानीय नाविकों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में उसे उसके दोस्तों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद जल पुलिस ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों को बैरिकेडिंग के भीतर ही स्नान करने की सलाह दी। जल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा




