Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीलखनऊ

केजीएमयू में दर्दनाक हादसा: टंकी की सफाई के दौरान कर्मचारी की मौत, परिजनों और कर्मचारियों का हंगामा

केजीएमयू में दर्दनाक हादसा: टंकी की सफाई के दौरान कर्मचारी की मौत, परिजनों और कर्मचारियों का हंगामा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

लखनऊ।  स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। टंकी की सफाई के लिए उतरे एक सफाई कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और साथी कर्मचारियों व परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल पानी की टंकी की सफाई के लिए अंदर उतरा था। इसी दौरान टंकी में करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद साथी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि राहुल को बिना किसी सुरक्षा उपकरण और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के टंकी में उतारा गया था। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। परिजनों का फूटा गुस्सा मौत की खबर मिलते ही परिजन और कर्मचारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!