Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीलखनऊ

लखनऊ में लोकभवन के सामने मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ में लोकभवन के सामने मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

लखनऊ।  हरदोई के संडीला क्षेत्र की रहने वाली मिथिलेश कुमारी और उनकी बेटी रमा ने लोकभवन के सामने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद हजरतगंज पुलिस और आत्मदाह निरोधी दस्ते ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बचा लिया। मां-बेटी का आरोप है कि उनके घर से 16 क्विंटल गेहूं चोरी होने के बावजूद संडीला पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में पारिवारिक और संपत्ति विवाद भी जुड़ा हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि गेहूं चोरी के आरोपों को लेकर विवादित परिस्थितियां हैं और परिवार के भीतर लंबे समय से तनाव चल रहा है। एसीपी हजरतगंज के अनुसार, दोनों महिलाएं अपनी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाना चाहती थीं। फिलहाल उन्हें हरदोई पुलिस के हवाले कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!