Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जफराबाद में भीषण अग्निकांड: दो रिहायशी मड़हे जलकर राख, गरीब परिवार बेघर

जफराबाद में भीषण अग्निकांड: दो रिहायशी मड़हे जलकर राख, गरीब परिवार बेघर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के कबुलपुर धरिकार बस्ती में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी आग ने एक गरीब परिवार की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया। आग की चपेट में आकर दो रिहायशी मड़हे जलकर पूरी तरह राख हो गए, जबकि ग्रामीणों की तत्परता से एक मड़हे को बचा लिया गया।

बताया जा रहा है कि मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले अशोक कुमार धरिकार रोजी-रोटी के लिए बाहर गए थे, जबकि उनकी पत्नी दवा लेने कबुलपुर बाजार गई थीं। इसी दौरान अचानक मड़हे में आग लग गई। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक दो मड़हे धू-धू कर जल चुके थे अग्निकांड में करीब 5 हजार रुपये नकद, खाद्यान्न, कपड़े और अन्य जरूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं, लेकिन गांव के लोगों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत की और तीसरे मड़हे को जलने से बचा लिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!