
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगनगर पुलिस चौकी के सामने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर रविवार को ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बजरंगनगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही बृजभूषण यादव और केरोकांत उजाला मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि खलासी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए वाराणसी-आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से सड़क पर लगे जाम को हटाया गया तथा यातायात को सामान्य कराया गया पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।




