
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चन्दवक/ जौनपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम चिटको निवासी कमरुनिशा पत्नी मोहम्मद इजहार ने अपनी पुत्री तराना खातून को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।आरोप है कि तराना खातून का निकाह 15 सितंबर 2024 को मुस्लिम रीति-रिवाज से गाजीपुर जनपद के थाना सैदपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसीरपुर निवासी आरिफ उर्फ बबलू पुत्र जैनूल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति आरिफ उर्फ बबलू, ससुर जैनूल, सास हुस्न आरा तथा ननद रुबीना अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे पीड़िता का आरोप है कि आरोपी गाली-गलौज व मारपीट करते हैं तथा दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। साथ ही यह भी कहते हैं कि “तुम और तुम्हारे घर वाले हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और ननद सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जांच पड़ताल कर रही है।




