
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
कौशाम्बी। के महेवाघाट थाना क्षेत्र में सरसवां के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एम्बुलेंस और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में कार सवार मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार प्रतापगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।





