Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

6 घंटे में हत्या का खुलासा, नामजद आरोपी गिरफ्तार

6 घंटे में हत्या का खुलासा, नामजद आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जफराबाद थाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज छह घंटे के भीतर नामजद आरोपी साहबलाल निषाद (42) निवासी धनेजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस के अनुसार, महिला की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पता चला कि घटना वाली रात आरोपी को मृतका के साथ देखा गया था। ग्रामीणों से पूछताछ में भी आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने जैसे मामलों में भी मुकदमा दर्ज है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जफराबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के मामले का खुलासा कर दिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!