महिला को मिली सिलाई मशीन, बच्चों को बांटी स्टेशनरी
सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट व माइंड विजन रिसर्च एंड वेलफेयर सोसाइटी का सेवा अभियान

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
राजस्थान सीकर। सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट एवं माइंड विजन रिसर्च एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क सिलाई मशीन एवं स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम में सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सिलाई मशीन भेंट की गई, वहीं स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई स्टेशनरी सामग्री के रूप में कॉपी, पेन सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. एकता वशिष्ठ ने कहा कि शिक्षा और महिला सशक्तिकरण समाज के विकास की मजबूत नींव हैं। समाजसेवी आनंद सिहोटिया ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचाना सबसे बड़ा मानवीय धर्म है और ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।

इस अवसर पर हिन्दुस्तान स्काउट गाइड की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन राजवीर शेखावत ने प्रभावी ढंग से किया कार्यक्रम में सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट से साधना सेठी, भारत सेठी, रेखा राठौड़, माया खीचड़, संस्था के पदाधिकारी व सदस्य, विद्यालय की प्राचार्या सुनीता आर्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों, भामाशाहों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा से जुड़े जनहितकारी अभियानों को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया।
